Supermoon 2022: 13 जुलाई को दिखेगा साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, कहां, कैसे देखें ?

Supermoon 2022: 13 जुलाई को दिखेगा साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, कहां, कैसे देखें ?


Supermoon 2022: 13 जुलाई को दिखेगा साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, कहां, कैसे देखें ?

  1. हिन्दू मान्‍यता है कि पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण होता है।
  2. चंद्रमा पूर्णिमा को अन्य दिनों की तुलान में सबसे अधिक चमकीला होता है।
  3. सुपरमून पर चंद्रमा अन्य पुर्णिमा की तुलना में थोड़ा और बड़ा नजर आता है।
  4. पृथ्वी से नजदीक होने के कारण चंद्रमा का रंग थोड़ा लाल नजर आता है।
  5. मान्‍यता है कि चांद का संबंध जल से है इसलिए पूर्णिमा को ज्वार-भाटा आता है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का कहना है कि साल 2022 का दूसरा सुपरमून इस हफ्ते तीन दिनों तक चलेगा। नासा ने अपने बयान में कहा कि सुपरमून के दौरान चंद्रमा लगभग तीन दिनों तक (मंगलवार की सुबह से शुक्रवार की सुबह तक) पूरा दिखाई देगा। 13 जुलाई बुधवार को सुबह 5 बजे ईडीटी (Eastern Daylight Time, EDT) यानी सुबह 09 बजे (GMT, Greenwich Mean Time) को चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु (357,264 किलोमीटर दूरी) पर पहुंचेगा। 

इसके साथ ही सुपरमून के कुछ घंटों बाद फुलमून होगा। 'Supermoon' 2-3 दिन तक देखा जा सकता है। ये असल में फुलमून नहीं होगा, लेकिन चांद के आकार के कारण ये उसी तरह दिखाई देखा। 

इसके साथ ही इस दौरान चांद पर परछाई की स्ट्रिप बहुत पतली दिखाई देगी और बदलाव इतना धीरे होगा कि ये फुलमून की ही तरह लगेगा। इंसानी आंखों के लिए इस प्रक्रिया को देख पाना मुश्किल है।

Supermoon 2022: 13 जुलाई को दिखेगा साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून, कहां, कैसे देखें ?

  • कब दिखेगा सुपरमून

साल 2022 का सबसे बड़ा सुपरमून 13 जुलाई को दिखाई देगा। 13 जुलाई को 12:07 AM पर रात में सुपरमून दिखाई देगा। इसके बाद ये 2023 में 3 जुलाई को दिखाई देगा। सुपरमून को बकमून के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा दुनिया भर में इसके अलग-अलग नाम हैं।

जुलाई में धरती के सबसे नजदीक होने के कारण चंद्रमा 2022 का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला सुपरमून (Supermoon) होगा। Almanac.com के अनुसार यह अपने निकटतम बिंदु पर यानी पृथ्वी से 357,418 किलोमीटर की दूरी पर होगा। सुपरमून (Supermoon) साल में केवल तीन से चार बार नजर आता है। यह हमेशा लगातार दिखाई देता है। 2022 का पहला सुपरमून (Supermoon) जून में था। वर्ष का तीसरा और अंतिम सुपरमून (Supermoon) अगस्‍त में दिखाई देगा।
Tags

Post a Comment

1Comments
  1. Pharmacy Meds Online Is Here For You With Best And Branded Cheap Pills Of Different Disorders. Also Get the Best Articles That Can Help You Against Disorders. Just Click On the Links Below.

    Pharmacy Meds Online
    OTC Pills Store
    Symptoms Category
    Our Latest Blogs
    Buy Hydrocodone 500mg Pills Online

    ReplyDelete
Post a Comment