Punjab Board Term 2 Result 2022: PSEB Class 10, 12 Result Out, Details

PSEB 10th, 12th Result 2022: क्या कल आ जाएगा पंजाब बोर्ड के टर्म 2 का रिजल्ट? इन स्टेप्स से कर पाएंगे चेक रिजल्ट

Punjab Board Term 2 Result 2022: PSEB Class 10, 12 Result Out, Details

PSEB Class 10th and 12th Result Release Date 2022: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) कल 25,जून 2022 को ही कक्षा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। 

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र राज्य की आधिकारिक वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली (PSEB Result 2022, PSEB 10th 12th Result 2022). पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल-मई 2022 में आयोजित करवाई थीं. इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित हुई थीं. उसके बाद से ही पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पंजाब बोर्ड कल यानी 25 जून 2022 को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अपलोड किया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स वहीं से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

PSEB 10th, 12th Result 2022 इन स्टेप्स से कर पाएंगे रिजल्ट चेक-

  • स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

  • स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर पीएसईबी 10वीं परिणाम 2022 और पीएसईबी 12वीं परिणाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3- फिर आवश्यक लॉग इन जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 4- लॉग इन डिटेल्स सही से दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • स्टेप 5- अब पंजाब बोर्ड टर्म 2 रिजल्ट 2022 को वेबसाइट से डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

पंजाब बोर्ड के 10वीं परीक्षा 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक आयोजित की गई थी और 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल से 23 मई 2022 तक हुई थी। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी करेगा। हालांकि अभी इस विषय में भी बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

पिछले वर्ष 2021 में पंजाब बोर्ड इंटर परीक्षा के लिए करीब 3 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वहीं कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 321384 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

पिछले साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट आधारित फॉर्मूला से जारी किए गए थे। 12वीं में 96.48 फीसदी सफलता का रिकॉर्ड बनाया था। मैट्रिक के छात्रों को भी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत किया गया था। पीएसईबी मैट्रिक का ओवर ऑल पास प्रतिशत 99.93 फीसदी रहा था।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)