Delhi Shootout: देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगवॉर हुआ है. शुक्रवार दोपहर को यहां मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जिसके बाद कोर्ट परिसर में शूटआउट हुआ और हमलावरों को भी मार गिराया गया है. इस शूटआउट में अबतक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से एक जितेंद्र है, जबकि दो हमलावर हैं जो कि जितेंद्र पर ही हमला करने आए थे. जितेंद्र उर्फ गोगी को तिहाड़ जेल में बंद था, जिसे शुक्रवार को पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान रोहिणी कोर्ट के परिसर में बदमाशों के बीच शूटआउट हो गया. वकील बनकर आए थे हमलावर दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो हमलावर वकील बनकर कोर्ट परिसर में पहुंचे थे जिन्होंने गैंगस्टर जितेंद्लर पर गोली चलाई. स्पेशल सेल की टीम जितेंद्र को कोर्ट रूम में लेकर गई थी, जहां पर ये घटना हुई थी. माना जा रहा है कि दिल्ली के टिल्लू गैंग ने जितेंद्र की हत्या की है. जो दो हमलावर ढेर हुए हैं, उनमें एक राहुल है जिसपर 50 हजार का इनाम है. जबकि एक दसरा बदमाश है. दो साल पहले पकड़ा गया था जितेंद्र जितेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ...
Get the latest breaking news, headlines, and updates from Worldtechfit. Stay informed with in-depth analysis, features, and exclusive reports.