जब न हो मीठा खाने का मन तो व्रत मे बनाइये ये टेस्टी और चटपटे पकोड़े
सामग्री
आलू – 4
हरी मिर्च – 2-3
धनिये के पत्ते
सामा चावल का आटा/कुट्टू का आटा – 1/2 कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
जीरा – कुछ
सूखे आम का पाउडर
कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर
स्टेप 1- कुछ आलू लें, उन्हें छीलकर वर्तन में पानी में रख दें। फिर उन्हें अच्छे से कद्दूकस कर लें और कद्दूकस किए हुए आलू को 3_4 बार अच्छे से धो लें ताकि उनका स्टार्च पूरी तरह से निकल जाए।
स्टेप 2 – इन्हें छलनी में रखकर अच्छे से निचोड़ लीजिए और इनका सारा पानी निकाल दीजिए.
स्टेप 3 – एक बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू, अच्छी तरह से कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया, समा चावल का आटा/कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, जीरा, सूखे आम का पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालें।
स्टेप 4 – इन सबको अच्छी तरह मिला लें। यदि आवश्यक हो, तो आप इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं)।
स्टेप 5 – अंत में, मध्यम गरम तेल में लच्छा पकोड़े सुनहरा होने तक तल लें।
स्टेप 6 – बहुत ही स्वादिष्ट आलू लच्छा पकोड़े को चटनी के साथ परोसिये और खाइये. इस तरह कुरकुरे फलाहारी पकोड़े कुछ ही मिनटों में आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं.

Comments
Post a Comment